वरमान नर्मदा मां का प्रमुख तीर्थ स्थल है ,तथा पुरातन काल से यहां प्रतिवर्ष मकरसंक्रांति से लेकर नर्मदा जयंती तक एक माह का विशाल मिला आयोजित होता है, जिसमें देश भर के श्रद्धालु, तीर्थ यात्री और परिक्रमावासी दर्शनार्थ आते हैं।
परंपरा, मान्यताओं तथा गरिमा के अनुरूप बरमान को सजाने की दृष्टि से घाटो ,शासकीय दीवारों तथा अन्य उपलब्ध स्थान पर चित्रकला की जानी हैं ।
इस महोत्सव के लिए स्थानीय नरसिंहपुर जिले के तथा देश के भी अन्य कलाकारों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है कल के माध्यम से संस्कृति और पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी इस महोत्सव का उद्देश्य होगा।
जिले जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी इसमें शामिल किया जाना है । उत्सव आज दिनांक 22 से 31 दिसंबर 25 तक आयोजित है ।
Barman Kala Mahotsav Registration