समन्वय बैठके तथा समूह का निर्धारण- बरमान के स्थानीय नागरिको, दुकानदार, व्यापारी, धार्मिक रीति रिवाज करने वाले पंडित. मुंडन करने वाले नाई, मल्लाह एवं अन्य स्थानीय फुटकर व्यापारियों तथा अन्य वर्ग का चिन्हांकन कर उनकी समूह में बैठके आयोजित करना, बरमान में स्वच्छता और सुरुचि पूर्ण वातावरण निर्माण के लिए चर्चा करना तथा उनसे अपेक्षित सहयोग के बिंदुओं पर सार्थक संवाद किया जाएगा।
स्थानीय निवासी, तीर्थयात्रियों तथा नर्मदा मां के परिक्रमा करने वालों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण कर सकते हैं इस बात के कारगर उपाय करना। साथ ही विभिन्न प्रकार के धार्मिक मठो, सामाजिक धर्मशाला मंदिरों के प्रबंधकों के समन्वय से सुविधाओं को जुटाने का कार्य करना तथा आवश्यक सहयोग लेना।
अपशिष्ट प्रबंधन- बरमान में आने वाले तीर्थ यात्रियों के द्वारा अपने प्रवास की अवधि में उपयोग की जाने वाली सेवाओं जिसमें खाद्य सामग्री, स्नान पूजन, शौच आदि के माध्यम से विसर्जित किया जाने वाला अपशिष्ट बहुत बड़ी चुनौती है। विशेष कर स्नान के साथ कपड़े उतारा कर छोड़ देने की प्रवृत्ति एक बहुत बड़ी मात्रा में कचरे को उत्पादित करती है जिसका निस्तारण चुनौती पूर्ण है। अभियान के अंतर्गत इसमें कारगर उपाय किया जाना है।
प्रतिबंधात्मक गतिविधियां- सिंगल यूज़ प्लास्टिक जो पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, को कारगर तरीके से नियंत्रित किया जाना अभियान का उद्देश्य होगा, इसके अंतर्गत प्रत्येक दुकानदार से गीला और सूखा कचरे के लिए पृथक-पृथक डस्टबिन रखना होगा ।
अभियान का मुख्य उद्देश्य बरमान को उसकी गरिमा के अनुरूप एक स्वच्छ और पवित्र तीर्थ के रूप में स्थापित करना तथा इसे सर्वसमृद्धि की ओर ले जाना है।
दुकानदार अभियान अंतर्गतए स्वच्छता के संदेश भी ज्ञापित करेंगे।
विसर्जित कपड़ों का निस्तारण और प्रबंधन कार्य- स्थानीय मल्लाहों तथा मोरिया समाज के लोगों को ऐसे विसर्जित कपड़ों को एकत्रित करना तथा उन्हें इसके एवज में कुछ मामूली पुरस्कार राशि उपलब्ध कराना एक उपाय होगा। जिसमें सभी अपशिष्ट कपड़ों को एकत्रित कर उन्हें अन्य कार्य में लगाया जाएगा, जिससे अन्य प्रकार की वस्तुओं तथा थैलों का निर्माण किया जाना लक्षित है।
सार्वजनिक स्थलों तथा धर्मशाला मंदिरों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता- स्थानीय समुदाय को भरोसा और सहयोग लेते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक दायित्व रहेगा जिसके अंतर्गत आवश्यकता होने पर CSR. जनसहयोग से भी वाटर कूलर आदि उपलब्ध कराया जा सकेंगे, जिससे बोतल बंद पानी का उपयोग नियंत्रित किया जा सकेगा ।जिससे बोतलों के रूप में प्लास्टिक का बड़ा कचरा कम किया जा सकेगा।
शौचायलयों का प्रबंध- दोनों तटों में पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालय है, लेकिन उनका संधारण तथा उपयोग ठीक तरीके से ना हो पाने के कारण पवित्र बरमान घाट में यत्र तत्र सोच की स्थिति बनती है। तथा यात्रियों को भी अच्छा अनुभव नहीं होता, ऐसी दशा में इन शौचायलयों के मरम्मत किया जाकर, उन्हें लोगों के उपयोग के लिए तैयार करनाए इन्हें गूगल मैप पर चिन्हित करना तथा स्वच्छता के साथ स्थानीय वेंडर को उपलब्ध कराकर उसकी उचित तरीके से स्वच्छ किया जाएगा। महिला शौचालयों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन तथा डिस्पेंसर आदि भी उपलब्ध कराना लक्षित होगा।
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम- घाटों में चेंजिंग रूम का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्नान आदि सुलभ हो सके।
सामुदायिक भवनों का प्रबंध बरमान में निर्मित सामुदायिक भवन का प्रबंध एक चुनौती पूर्ण कार्य है, इन्हें स्थानीय समुदाय तथा समितियां को उपलब्ध कराकर निर्धारित न्यूनतम दर पर तीर्थ यात्रियों को उपलब्ध कराना लक्षित किया गया है।
बर्तन बैंक की स्थापना तथा प्रसार।
प्राकृतिक पत्तल इकाइयों को लगाया जाना।
गौशाला का परिचालन व्यवस्थित तरीके से करना तथा उसे बरमान के विभिन्न प्रकल्पों का केंद्र बनाया जाना ।
थैला बैंक की स्थापनाए इकाई को प्रारंभ किया जाना।
तथा ऐसी सभी पद्धतियों के उपयोग को प्रभाव सहितप्रभावी किया जाना जो मां नर्मदा के स्वच्छ और सदानीरा होने के संबंध में कारगर हो।
Join Clean Barman